बच्चों को कपड़े दिलाने बाजार लेकर गई थी महिला, अब परिवार वाले बच्चों और महिला को ढूंढ रहे

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर : रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगड़ा मोड़ राल्हूपुर की रहने वाले महिला अपने दो बच्चों संग रहस्यमय परिस्थितियों में सात दिन पहले गायब हो गयी थी। महिला अपने दोनों बच्चों संग घर से बाजार कपड़े खरीदने के लिए निकली थी। महिला के पिता ने रामनगर तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है। परिवार वालों आरोप है कि पुलिस अब तक महिला व उसके बच्चों को नहीं ढूंढ पाई है।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के डिहवां गांव निवासी वासुदेव ने बताया कि उसकी पुत्री पूनम की शादी रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरा मोड राल्हूपुर निवासी रितेंन्दर से हुई थी। उसको एक पुत्र आदित्य (09) और पुत्री डुग्गू (05) वर्ष है। वासुदेव ने बताया कि 29 जून को उसकी पुत्री पूनम अपने ससुराल वालों को कहकर बच्चों के साथ निकली की वह बच्चों को ड्रेस दिलवाने बाजार जा रही है। इसके बाद वह काफी देर तक नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। बाद में लोगों ने इसकी सूचना रामनगर थाने पर पुलिस को दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर दिया। पिता ने कहा कि सात दिन बाद भी पुलिस उसकी पुत्री और दोनों बच्चों को नहीं ढूंढ पाई है। महिला के परिवार वाले काफी चिंतित हैं।