मेजर ध्यानचंद की जयंती पर जैपुुरिया स्कूल्स बनारस में खेलों का हुआ आयोजन

NEWS GUURU पीडडीडीयू नगर: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस मौके पर सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल्स बनारस की पड़ाव शाखा में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। विद्यालय प्रबंंधन की ओर से बच्चों को खेलों के महत्व को समझाते हुए मेजर ध्यानचंद के बारे में जानकारी दी।

खेलोंं की शुरुआत मशालवाहक के नेतृत्व में मार्च पास्ट एवं गन फायर की आवाज से हुई। विद्यालय के पदाधिकारियों ने खेल के महत्व को बताते हुए सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया तथा शुभकामनाओं के साथ खेल का आरंभ किया। विद्यालय में आर्चरी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, कैरम, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, शूटिंग और टेबल टेनिस की प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया था। इसके लिए विद्यालय की ओर से सभी आवश्यक इंतजाम किये गये थे। खेलों में प्रतिभाग करते हुए खिलाड़ियों ने पूरा जोश दिखाया। आयोजन के अंत में प्रत्येक खेलों से प्रथम, द्वितीय, और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। मेडल और पदक पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

मनोरंजन के साथ धैर्य की शिक्षा भी देते खेल : मनोज बजाज
राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यालय परिसर में आयोजित खेल कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज ने कहा कि खेल हमारे जीवन में केवल मनोरंजन ही नहीं देते बल्कि धैर्य और आत्मविश्वास भी सिखाते हैं। एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है और यही कारण है कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी बराबर महत्व है।
पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी : आशीष सक्सेना
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दौरान प्राचार्य आशीष सक्सेना ने कहा कि आज के दिन हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम सभी खेलों में सक्रिय भागीदारी करेंगे और अपनी प्रतिभा को निखरेंगे। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों को भी जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाए रखने की सलाह दी।
ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से विद्यालय के अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज, कार्यकारी निदेशक श्याम सुंदर बजाज, निदेशक गौरांग बजाज समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के इवेंट मैनेजर तरनदीप सिंह बग्गा द्वारा खेल वर्ग के शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों के निर्देशन में किया गया।








