उत्तर प्रदेशक्राइमपीडीडीयू नगर

धक्का देकर खोला दरवाजा तो भौचक रह गई बालिका, पास में पड़ी थी ईंट और वृद्धा के सिर पर थे चोट के निशान

  • महिला की सिर पर ईंट से प्रहार कर हुई हत्या
  • संपत्ति विवाद में महिला की हत्या की आशंका

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर : मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव स्थित एक मकान में वृद्ध महिला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला घर पर अकेली रह रही थी। महिला के सिर पर  चोट के निशान थे और वहीं पास में एक ईंट भी  पड़ी  थी। आशंका  है कि महिला की ईंट से सिर  कूचकर हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, अपर  पुलिस अधीक्षक, सीओ पीडीडीयू नगर समेत मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ मौेके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाये। पुलिस के अनुसार वृद्धा की हत्या के पीछे संपत्ति का विवाद हो सकता है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।  

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदपुर गांव में चमौली देवी (65) एक मकान में अकेली रहती थी। उनके पति विजय की लगभग एक वर्ष पहले मौत हो गई थी। वहीं उसके पहले उसके पुत्र की भी मौत हो गई थी। रोज की भांति बुधवार की सुबह एक लड़की चमौली के यहां दूध देने गई थी। लड़की ने वृद्धा को काफी आवाज दी लेकिन वह बाहर नहीं निकली। कुछ देर बाद उसने दरवाजे को धक्का मारा तो वह खुल गया। लड़की अंदर गई तो देखा कि चमौली देवी वहां पड़ी हुुई औॅर माथे पर चोट के निशान है। इसके बाद वह वहां से भागकर वापस आ गई। इसके बाद उसने परिवार वालों को घटना के बारे में बताया। इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे गये।

इसके बाद सीओ पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा, एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर और बाद में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे भी मौके पर पहुंकर घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से महिला के बारे में जानकारी ली। बाद में फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि महिला शव उन्हीं के कमरे में पड़ा मिला है। महिला के सिर पर चोट के निशान थे और पास में ईंट भी पड़ी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button