अलीनगरउत्तर प्रदेशक्राइमचंदौलीपीडीडीयू नगर

ठंड में पुलिस हुई सुस्त, चोर हुए चुस्त..ऑटो के दो पहिए खोल ले गए चोर

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर : ठंड बढ़ते ही पुलिस सुस्त हो गई है और चोर चुस्त हो गए है। नतीजन चोरी की घटनाओं में इजाफा होने लगा है।  ताजा मामला अलीनगर थानाक्षेत्र के आलूमिल पुलिस चौकी के पास का है । पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर खड़ी एक ऑटो के दो पहिये खोलकर चोर ले गए। घटना की जानकारी के बाद ऑटो चालक ओम सिंह ने इसकी सूचना 112 पर पुलिस को दी । सूचना मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गई। पीड़ित ने चोरी हुए छक्के की  अनुमानित कीमत लगभग 10,000 रुपये बताई है ।


चालक ओम सिंह ने बताया कि वह नित्य कि भांति बुधवार की रात अपने आवास के सामने ऑटो खड़ी कर सोने चला गया था। गुरुवार की सुबह 5 बजे सोकर उठने में बाद बाहर आकर देखा तो उसके ऑटो के दोनों पहिए गायब है।   चोरों ने तीसरे पहिए को भी खोलने की कोशिश की थी और बैटरी चुराने का भी प्रयास किया था। उन्होंने तत्काल 112 पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस रात में गश्त कर रही थी, इसके बावजूद चोरी की घटना हुई है।  इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने चालक से बात की और बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है । मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button