रक्षाबंधन पर मिठाई खरीदने से पहले बरतें सावधानी, विभाग ने नष्ट कार्य रसभरी और डोडा बर्फी..

NEWS GURU चन्दौली ; रक्षाबंधन त्योहार पर मिलावट खोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जिले भर में अभियान चलाकर कर विभिन्न खाद्य समाग्रियों के सैंपल लिये गये । जांच के दौरान चकिया में एक मिठाई की दुकान खराब रसभरी और डोडा बर्फी को नाले फेंकवाकर नष्ट करवाया। वहीं कई स्थानों पर दूध के सैंपल भी लिये। विभाग की इस कार्रवाई से मिलावट खोरों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
रक्षाबंधन पर्व पर मिठाई की सबसे अधिक मांग होती है। ऐसे में मिलावट खोर सक्रिय होकर धड़ल्ले से मिलावट का खेल करते है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से सकलडीहा, पीडीडीयू नगर, चकिया और नौगढ़ में मिलावट के शक पर विभिन्न खाद्य समाग्रियों के नमूने लिये गये। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II कुलदीप सिंह ने बताया कि चकिया में लगभग 40 किलोग्राम रसभरी और 05 किलो डोडा बर्फी में गड़बड़ी मिलने पर उसे मौके पर ही नष्ट कराया। बताया कि दोनों मिलाकर लगभग आठ हजार रुपये मूल्य मिठाई को नष्ट कराया गया। इसके अलावा सैयदराजा बाजार में छेना मिठाई, रसभरी और बर्फी के सैंपल लिये गये। वहीं चंदौली में बेसन लड्डू, छेना मिठाई, बर्फी के, सकलडीहा में छेना, बूंदी का लड्डू. खोया, छेना मिठाई, छेना. बर्फी और साँस के नमूने लिये गये। इसके अलावाा अलीनगर स्थित चकिया तिराहा पर दूधे के नमूने लिये। इसके अलावा सरैया सैदुपुर में पनीर. छेना और खोवा के, विशुनपुरा में बेसन. नमकीन और गुलाब जामुन के सैंपल लिये गये। सभी खाद्य सामाग्रियों के नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कर्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण लालजीत यादव, अरबिन्द कुमार, मनोज कुमार गोंड, रणधीर सिंह यादव, सब इन्स्पेक्टर सुभाष प्रसाद, प्रदीप कुमार सिंह, आरक्षी अभिषेक यादव समेत अन्य लोग शामिल रहे।



