रुपयों के विवाद में मनबढ़ ने चार युवकों को मारी गोली, ट्रॉमा सेंटर में घायलों का चल रहा उपचार

NEWS GURU पीडीडीयू नगर : मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर-छेमिया गांव के समीप शनिवार की रात लगभग नौ बजे विवाद में एक युवक ने पिस्टल से चार युवकों पर फायर झोंक दिया । इस दौरान तीन युवकों के सीने में और एक युवक के जांघ के समीप गोली लगी है । चारो घायलों का ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। घटना के पीछे रुपयों के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा हैं। घटना के बाद आरोपी फरार है । मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही।

सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सहजौर के रहने वाले सूर्यप्रकाश सिंह उर्फ चुन्नू सिंह का रुपयों के लेनदेन को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। शनिवार की रात लगभग दस बजे सहजौर-छेमिया मार्ग पर पुरवा गांव निवासी गोलू यादव (26) से विवाद हो गया था। गोलू यहां अपने मामा के यहां रहता था। इस दौरान चुन्नू सिंह ने गोलू पर पिस्टल से फायर कर दिया । बीच बचाव करने आए कृष्ण यादव, सोनू यादव और अक्षय यादव को भी गोली मार दी । घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस दौरान तीन युवकों के सीने में और एक युवक के जांघ के समीप गोली लगी । आनन फानन में परिवार वाल घायल को ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे । चिकित्सक घायलों के उपचार में जुट गए। घटना के बाद एसपी, एडिशनल एसपी, सीओ और दो थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जगह – जगह दबिश दे रही है ।




