अलीनगरक्राइमचकियाचंदौलीधानापुरनौगढ़पीडीडीयू नगर

भाई ने ही की थी भाई की हत्या, घटना के पीछे रुपए और अपमान बनी वजह

NEWS GURU पीडीडीयू नगर : कंदवा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव स्थित फॉर्म हाउस में सो रहे युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के ही बड़े भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पिस्टल समेत घर से गायब डीबीआर बरामद किया है । पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद मृतक के बड़े भाई विवेक सिंह को रविवार को जेल भेज दिया ।

घटना का विवरण

———————–

कंदवा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के 27 वर्षीय विशाल सिंह बृहस्पतिवार को जब अपने फॉर्म हाउस में सोया हुआ था ।  तभी हमलावर ने उसकी कनपटी पर सटाकर पिस्टल से गोलीमारकर हत्या कर दी थी । घटना के बाद मौके से सीसी कैमरा और डीवीआर भी गायब मिला । इसके बाद मौके ओर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गई । कंदवा पुलिस घटना के सभी पहलुओं पर पड़ताल करने लगी । वहीं घटना के खुलासे के लिए स्वाट और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया।

भाई के कत्ल की ये रही वजह
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने घटना का खुलास करते हुए बताया कि विशाल सिंह की हत्या के आरोप में उसके बड़े भाई विवेक सिंह को गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में विवेक ने बताया कि घर में हर कार्य से पहले उसके छोटे भाई विशाल की सलाह ली जाती थी । कुछ समय पहले जब विवेक हत्या के अभियोग में जेल गया था, तब से उसका घर में मान सम्मान खत्म हो गया था। पूछताछ में सामने आया कि लगभग चार माह पहले घर की एक जमीन 75.00 लाख रुपये में बेचे जाने के उपरान्त जो भी धनराशि विवेक सिंह को हिस्सेदारी में मिली थी वह उसने खर्च कर दी । इसके बाद वह अन्य आवश्यकता पर छोटे भाई से रुपए मांगने लगा । जिसपर छोटे भाई द्वारा लगातार विवेक को बेइज्जत व जलील किया जा रहा था इसी बात से आहत होकर विवेक ने अपने छोटे भाई को मारने की योजना बनाई कि यदि वह मर जाता तो सारी सम्पति व विशाल द्वारा लगभग 01 माह पहले करायी गयी 25.00 लाख की एफडी भी उसकी हो जायेगी ।

फाइल फोटो : विशाल सिंह

विवेक ने  होली के दिन व अगले दिन 05.03.2026 की सुबह से बहुत शराब पी ली थी । तभी विशाल द्वारा घर में काम कर रहे नौकरो के सामने अभियुक्त को बहुत बेईज्जत किया गया । अभियुक्त द्वारा शराब के नशे में दिनाँक 05.03.2026 को समय लगभग 1.30 बजे के करीब घर के हाल में चौकी पर सो रहे अपने छोटे भाई के सिर में पीछे गोली मार हत्या कर दी थी । घटना के तुरन्त बाद अभियुक्त द्वारा सीसीटीवी के डीवीआर व पिस्टल को घर के अंदर भूसे में छिपा दिया गया । बाद मे दिनाँक 06.03.2026 को सुबह लगभग 04.00 से 04.30 बजे के बीच मौका पाकर मोटर साईकिल से ले जाकर नहर किनारे तालाब में फेक दिया था ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button