
NEWS GURU पीडीडीयू नगर : मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंदासी पुलिस चौकी क्षेत्र के सिद्धार्थपुरम कालोनी स्थित एक बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए ढाई लाख रुपए नगदी समेत लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया । बृहस्पतिवार की सुबह भवन स्वामी जब परिवार के साथ घर लौटे तो उनके होश उड़ गए , सूचना के बाद मौके पर पहुंची डॉग स्क्वॉड की मदद से मामले की पड़ताल में जुट गई है । चोरी की घटना से लोगों में भय का माहौल है ।

सिद्धार्थपुरम कालोनी निवासी राजेश जायसवाल आरओ वाटर का कार्य करते है । वह घर बंद कर परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। बुधवार की रात लौटने में देरी होने पर वह पड़ाव स्थित अपने रिश्तेदार के घर रुक गए । बृहस्पतिवार की सुबह वह सिद्धार्थपुरम कॉलोनी स्थित अपने घर लौटे । घर के मुख्य गेट का ताला खोलकर जैसे ही घर में प्रवेश तो कमरे में बिखरा हुआ सामान देखकर उनके होश उड़ गए । इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना का बाद पुलिस डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंच गई । पीड़ित के अनुसार घर में रखे ढाई लाख रूपये नगद, के अलावा एक हार, चार पायल समेत दो मोबाइल गायब है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है । इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है , मामले की जांच की जा रही है।




