एक बार फिर से दागदार हुआ जिले का एआरटीओ विभाग, भ्रष्टाचार के आरोप में सिपाही गिरफ्तार

ट्रक स्वामियों से प्रति ट्रक पांच हजार रुपये इंट्री फीस मांगने का आरोप
NEWS GURU पीडीडीयू नगर: जिले का परिवहन विभाग भ्रष्टाचार के मामले में एक बार फिर सुखिर्येां में आ गया । वाहन स्वामियों से ट्रकोंं की इंट्री के नाम पर 90 हजार रुपये ऑनलाइन लिये जाने व प्रति ट्रक इंट्री के नाम पर पांच रुपये महीना तय किये जाने के आरोप में दर्ज प्राथमिकी में पुलिस ने परिवहन विभाग के आरोपी सिपाही दुर्गा श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।

दरअसल गाजीपुर जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव के रहने वाले सुनील कुमार यादव ने चंदौली कोतवाली में 11 मार्च को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी फर्म से 20 ट्रकें जुड़ी हैै। जो कि अलग अलग जनपदों से गिट्टी लाकर बेचते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के एआरटीओ विभाग का सिपाही दुर्गा श्रीवास्तव ने उनकी ट्रकों को बेवजह रास्ते में रोककर गलत तरीके से पैसा वसूलने के लिए चालान कर चुके हैं। बताया कि 19 फरवरी की देर रात एआरटीओ विभाग सिपाही दुर्गा श्रीवास्तव ने चन्दौली मिर्जापुर बार्डर बरईपुर के पास उनकी खडी ट्रक को जबरदस्ती खींचकर चन्दौली जिले में ले आये। बताया कि इस दौरान उनके ट्रक चालक ने जब सिपाही से फोन पर उनकी वार्ता कराई तो उसने हर माह पांच हजार रुपये प्रति ट्रक इंट्री करवाने की बात कही। आरोप लगाया कि इंट्री का रुपया नहीं देने पर उनकी ट्रक का चालान कर उसे औद्योगिक नगर पुलिस चौकी में खड़ा करा दिया। बताया कि इसके वे और उनके रिश्तेदार 90 हजार रुपये ऑनलाइन और कुछ कैश इंट्री दुर्गा श्रीवास्तव द्वारा भेजे गये बार कोड पर डाल दिया। आरोप लगाया कि दुर्गा श्रीवास्तव लगातार उन्हें रुपये के लिए परेशान किया जा रहा था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सिपाही का ऑडियो भी हुआ वायरल
पीडीडीयू नगर। परिहवहन विभाग के सिपाही दुर्गा श्रीवास्तव का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस ऑडियो में वह पीड़ित से पांच हजार रुपये इंट्री की मांग करता सुनाई दे रहा है। यहां तक कि सिपाही दवारा पीड़ित से दो दिनों के भीतर सेटेलमेंट किये जाने की भी बात कही जा रही है। दो दिनों में सूची तैयार किये जाने की बात भी कहीं जा रही है। संवाद
एडीजी के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुई प्राथमिकी
पीडीडीयू नगर। गाजीपुर जिले के रहने वाले सुनील यादव के भाई धीरज यादव ने बताया कि सिपाही दुर्गा श्रीवास्तव को विभिन्न किस्तों में लगभग छह लाख रुपये दे चुके थे। बताया कि उनकी गाड़ियां सिर्फ दस या पांच टन ही ओवरलोड होती थी। इसके बाद भी इंट्री के नाम पर पांच हजार रुपये प्रति ट्रक के हिसाब से मांग की जा रही थी। इसके बाद उन्होंने एडीजी वाराणसी से मुलाकात कर आपबीती सुनाई। इसके बाद एडीजी ने पूरे प्रकरण को पुलिस अधीक्षक चंदौली के सुपुर्द कर दिया। ट्रक स्वामियों की ओर से दिये गये साक्ष्यों के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चंदौली कोतवाली में आरोपी सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।



