अलीनगरउत्तर प्रदेशक्राइमचकियाचंदौलीटेकटॉप स्टोरीजधानापुरनौगढ़

जुए के साथ ब्याज पर रूपये बांटने का भी हो रहा था खेल,  हारे हुए जुआरियों को ब्याज पर बांटे जाते थे रूपये

NEWS GURU पीडीडीयू नगर : मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सेमरा गांव के सिवान में जुए के अड्डे पर ब्याज पर रूपये बांटने का भी खेल चल रहा था।  सूत्र बताते है कि जो व्यक्ति मौके पर रूपये हार आता जाता उसे फिर से दांव लगाने के लिए ब्याज पर रूपये दिए जाते थे। सूत्रों के अनुसार ब्याज का खेल मग्गू पटेल के इशारे पर होता था । उसका एक खास व्यक्ति वहां रूपये लेकर बैठता था और हारने वाले को ब्याज पर रूअर भी देता था ।

कोटा समाप्त होने के बाद इस खेल में उतरा था मग्गू

सूत्रों के अनुसार मग्गू पटेल के पिता ने नाम से राशन का कोटा था । बाद में यह होता उसके बड़े भाई को मिल गया । सूत्रों के अनुसार उसके समक्ष रूपयों का संकट खड़ा हो गया । इसके बाद मग्गू ने इस क्षेत्र में अपना पांव पसारना शुरू किया। मग्गू पटेल की जिस संपति में जुए का अड्डा चल रहा था, वह उसने कुछ साल पहले ही खरीदी थी।  सूत्रों के अनुसार वहां जुआ खेलने वालों को सभी शराब, सिगरेट से लेकर खाने की व्यवस्था थी। 

मग्गू पटेल के पुत्र राहुल पटेल भी मुकदमे में नामजद

जुए के अड्डे पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 नामजद और 40 से 50 लोगों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत किया है । इसमें मग्गू पटेल के पुत्र राहुल का नाम भी शामिल है । पिता के साथ पुत्र भी पूरे कार्य को सम्भाल रहा था ।

क्षेत्र में पुराना है जुए का खेल

चन्दौली पुलिस भले ही इस बात का दावा कर ले कि क्षेत्र में यह जुए का अड्डा कुछ दिनों पूर्व ही शुरू हुआ था लेकिन सूत्रों के अनुसार पड़ाव क्षेत्र में जुए का खेल काफी पुराना है। जिले में दो वर्ष पूर्व तैनात रहे एक बड़े पुलिस अधिकारी के दबाव के बाद देवता यादव ने जुए के खेल को जिले की सीमा से हटा लिया था।  उनके ट्रांसफर के बाद मिठाई बांटकर खुशी मनाई थी । इसके बाद फिर से क्षेत्र में जुए का खेल शुरू हो गया था !

मग्गू और देवता को कब पकड़ पाएगी पुलिस

जुए का अड्डा चलाने वाले मग्गू पटेल और देवता यादव पुलिस की पकड़ से बाहर है । अब देखना दिलचस्प होगा कि वाकई में पुलिस इस खेल के मुख्य आरोपी मग्गू पटेल और देवता यादव को पुलिस पकड़ पाती है या फिर इसमें पहले दोनों लोग अग्रिम बेल ले लेंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button