
NEWS GUURU पीडीडीयू नगर : अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलापुर स्थित जीवक अस्पताल में भर्ती महिला लक्ष्मीना (55) की सोमवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे एक युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी । आरोपी युवक अस्पताल में उपचार के बहाने आया था। दवा लेने के बाद ऊपर वार्ड में पहुंच गया । जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उसने महिला के कनपटी पर पिस्टल सटा कर गोली मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई । वृद्धा का पैर टूटा और ऑपरेशन के बाद वह वार्ड भर्ती थी । महिला बिहार के भभुआ की रहने वाली थी

लोगो ने बताया कि घटना के बाद भागते समय भी युवक ने अस्पताल में एक और फायर किया था। इसके बाद वह वहां से बाइक लेकर भागने लगा। इस बीच ग्रामीणों ने युवक की पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी ।मौके पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ ले गई। युवक अस्पताल में बीपी दवा के लिए आया था। घटना पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल और फॉरेसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गई है।

जिले में बढ़ी घटनाओं से लोगों में दहशत
जिले में पिछले दो दिनों अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। दो दिन में हुई हत्या की घटनाओं से लोगों में दहशत है। डीडीयू – ताड़ीघाट एक्सप्रेस ट्रेन में हुई हत्या के ठीक एक दिन बाद जीवक अस्पताल में एक युवक में महिला को गोली मार दी ।



