Crime News : नौगढ़ के जंगल में मिला युवक का शव, शरीर पर थे जानवरों के पंजे के निशान

NEWS GUURU chandauli : जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के गहिला जंगल में पश्चिमी जयमोहनी कंपार्टमेंट नंबर दस सिथत खीरीगढ़ के पास बृहस्पतिवार की सुबह शमशेरपुर गांव निवासी राजू (26) का शव मिलने से क्षेत्र के सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सीओ समेत थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के शरीर पर किसी जानवर के पंजे के निशान पड़े हुए थे। वहीं घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
नौगढ़ थाना क्षेत्र के शमशेरपुर गांव निवासी राजू (26) बुधवार की दोपहर जंगल में जलौनीलकड़ी लेने गया था। देर शाम तक वह नहीं लौटा तो परिवार वाले परेशान हो गये। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह गांव वाले राजू को जब जंगल में ढूंढने निकले तो गहिला जंगल में पश्चिमी जयमोहनी कंपार्टमेंट नंबर दस स्थितखीरीगढ़ के पास उसका शव देखकर हैरान रह गये। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ नौगढ़ नामेंद्र कुमार रावत और वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे गये। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राजू अपने पीछे पत्नी तेतरी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। बड़ा बेटा दिनेश 3 वर्ष का है, जबकि बेटी रजनी की उम्र 1 वर्ष है। पति की मौत के बाद से तेतरी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में सीओ नामेंद्र रावत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणाें का सही पता चल पायेगा।



