अलीनगरउत्तर प्रदेशक्राइम

रील बनाने पर मां की फटकार से आहत किशोरी ने नहर में लगाई छलांग, शव बरामद

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर । अलीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह आलू मिल के समीप नहर में एक किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।पुलिस ने नहर से शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान बबुरी थाना क्षेत्र के लेवा रोड निवासी खुशबू (15) के रूप में हुई है।

क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि खुशबू इन दिनों अदलहाट थाना क्षेत्र के कौवासाथ स्थित अपने ननिहाल गई हुई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रील बनाने को लेकर उसकी मां ने उसे फटकार लगाई थी। इसके बाद किशोरी घर से निकल गई थी। परिजनों द्वारा उसके लापता होने की सूचना पर संबंधित थाने में  मुकदमा दर्ज कराया गया था।

सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button