जिन बदमाशों को ढूंढती रही चंदौली पुलिस उन्हें लखनऊ की पुलिस ने किया गिरफ्तार, गोली मारकर करते थे लूट..

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर । अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोहर पुर मोड़ के समीप स्वर्ण व्यवसाई से हुई लूट की घटना में शामिल जिन बदमाशों को सीओ पीडीडीयू नगर के नेतृत्व में चंदौली की तेज तर्रार क्राइम ब्रांच और अलीनगर थाने की पुलिस ढूंढती रही, उन्हें लखनऊ पुलिस ने 06 जुलाई को गोसाईगंज थाना क्षेत्र के दहेरामऊ स्थित अंडर पास से गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने इनके पास से लगभग एक किलो सोना, पिस्टल और गोली और मोटर साइकिल बरामद की है । बरामद आभूषण की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रूपये बताई गई है ।

लखनऊ में स्वर्ण व्यावसाई से की थी लूट
लखनऊ पुलिस के अनुसार बदमाशों ने 23 जून को लखनऊ के मुंशीगंज राम बाग रोड पर एक स्वर्ण व्यवसाई को पैर में गोली मारकर आभूषणों से भरा बैग लूट लिया था। इसके बाद सर्विलांस सेल जोन दक्षिणी और गोसाईगंज थाने की संयुक्त टीम ने घटना में शामिल दो आरोपियों को लगभग एक किलो सोने के आभूषण के साथ गिरफ्तार कर लिया ।

पूछताछ में हुआ अलीनगर थाना क्षेत्र में हुई लूट का खुलासा
घटना में शामिल आरोपी शिवम यादव और अंकुल यादव निवासी ग्राम ककोहिया, थाना सिकरारा, जिला जौनपुर ने पूछताछ में बताया कि 06 जून को थाना थाना क्षेत्र हजरतगंज बाइक चोरी , 18 जून को रायबरेली थाना मील एरिया में स्वर्ण व्यवसाई से लूट और 28 मई को अलीनगर थाना मनोहरपुर मोड़ के समीप स्वर्ण व्यवसाई से लूट की घटना को अंजाम दिया था।
एक ने ग्रैजुएशन तो दूसरे ने पॉलीटेक्निक के किया था डिप्लोमा कोर्स
घटना में शामिल आरोपी शिवम यादव और अंकुल यादव निवासी ग्राम ककोहिया, थाना सिकरारा, जिला जौनपुर पढ़े लिखे युवक है । शिवम ने स्नातक तक की पढ़ाई के साथ कंप्यूटर का डिप्लोमा कोर्स किया है । वही अंकुल यादव 10वीं पास है , साथ ही पॉलीटेक्निक डिप्लोमा मैकेनिकल ट्रेड से किया है ।
लुटेरों का सक्रिय, पुलिस की नहीं लग सकी भनक
चन्दौली जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल लगातार कार्य कर रहे है लेकिन ग्राउंड पर अपराधियों के नेटवर्क को तलाश पाने में पुलिस नाकाम है । बड़ा सवाल ये कि जौनपुर जिले के रहने वाले अपराधियों का गिरोह जिले में सक्रिय हो गया। घटना को अंजाम दिया और बड़ी ही आसानी से जिले से निकल गया। जबकि सीसी कैमरे के अलावा क्षेत्र में सक्रिय होने वाले मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां जुटाना पुलिस के लिए बहुत ही आसान काम है। हालांकि अभी तक रोहिताश पाल हत्याकांड के अलावा मुगलसराय और अलीनगर थाना क्षेत्र नही तीन हत्याओं का पुलिस खुलास नहीं कर पाई है।



