जैपुरिया स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना कैसे चलता है नगर पालिका का काम

—कार्यालय के विभिन्न विभागों का किया भ्रमण, स्थानीय निकाय के कामकाज और जनसेवा की प्रक्रिया को करीब से समझा
NEWS GUURU पीडीडीयू नगर : सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल्स, बनारस पड़ाव कैंपस के छात्र-छात्राओं ने नगर पालिका परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर कार्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्हें स्थानीय निकाय की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने नगर पालिका के लेखा विभाग, निर्माण विभाग, जलकल अनुभाग, सभासद कक्ष समेत विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि नगर पालिका शहर में पेयजल, साफ-सफाई, सड़क, प्रकाश व्यवस्था, कर वसूली तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य किस प्रकार संचालित करती है।
छात्र-छात्राओं ने चेयरमैन सोनू किन्नर से नगर पालिका के विकास कार्यों, जनसमस्याओं के समाधान और स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारियों को लेकर कई सवाल भी पूछे। चेयरमैन ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का सरलता से उत्तर देते हुए उन्हें नागरिक जिम्मेदारियों और स्वच्छ एवं विकसित शहर के निर्माण में जनभागीदारी का महत्व बताया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने चेयरमैन से संवाद कर उनके सार्वजनिक जीवन और कार्यशैली के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। विद्यालय की ओर से बताया गया कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा की पढ़ाई के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्था और लोकतांत्रिक संस्थाओं के कार्यों की व्यावहारिक जानकारी देना है। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ नगर पालिका की कार्यप्रणाली को समझा और इस अनुभव को ज्ञानवर्धक बताया।
विद्यालय की ओर ये छात्र मौजूद रहे ..
नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्य नगर कार्यालय में शैक्षणिक भ्रमण के दौरान सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल्स, बनारस पड़ाव कैंपस की शिक्षिका बरखा केशरी के नेतृत्व में पीयूष कुमार, आन्या शर्मा, राधिका सिंह, शांभवी पांडेय गीत श्री चौरसिया, सृष्टि जेटली, आर्या, नव्या मिश्रा,आरव राय, यथानिष्ठा, अन्वेषा पाठक, इज़ान हुसैन मौजूद रहे ।



