अलीनगरउत्तर प्रदेशक्राइमचकियाचंदौलीजीआरपीधानापुरनौगढ़पीडीडीयू नगरप्रशासनिक

अब पुलिस की नजर से नहीं बचेंगे अपराधी, 104 गैंगों का ब्योरा तैयार

अलीनगर में सबसे अधिक 22 गैंग, 424 सदस्यों का तैयार किया गया ब्योरा, निगरानी के लिए पुलिस ने बनाई टीम

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर जिले में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चंदौली पुलिस ने आपराधिक गैंगों का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार किया है। पुलिस के रिकॉर्ड में जिले के 16 थानों में कुल 104 पंजीकृत गैंग चिह्नित किए गए हैं। इनमें शामिल 424 सदस्यों का भी पूरा ब्योरा दर्ज है। खास बात यह है कि पुलिस ने जमानत पर बाहर चल रहे 349 गैंग सदस्यों की निगरानी को लेकर भी रणनीति बनाई है। इसके लिए टीम गठित की गई है, ताकि उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई हो।

पुलिस के थानावार आंकड़ों के अनुसार अलीनगर थाना क्षेत्र में सबसे अधिक 22 गैंग पंजीकृत हैं। दूसरे स्थान पर बलुआ थाना है, जहां 10 गैंग चिह्नित हैं। मुगलसराय और चंदौली थाना क्षेत्र में नौ-नौ गैंग दर्ज हैं। सैयदराजा और धीना में आठ-आठ, जबकि सकलडीहा, चकिया और इलिया में सात-सात गैंग पंजीकृत हैं।

गैंग के 424 सदस्यों की स्थिति पर नजर डालें तो 349 सदस्य जमानत पर बाहर हैं, जबकि 41 जेल में बंद हैं। इसके अलावा 25 सदस्य फरार या लापता हैं और नौ की मृत्यु हो चुकी है। जमानत पर बाहर चल रहे सदस्यों की बड़ी संख्या को देखते हुए पुलिस ने उनकी निगरानी को प्राथमिकता दी है।

गैंग की श्रेणीवार स्थिति में 104 में से 93 गैंग डी श्रेणी के हैं, जो जिला स्तर पर सक्रियता से संबंधित हैं। वहीं चार गैंग अंतरजनपदीय, छह अंतररेंज और एक अंतरराज्यीय स्तर का पंजीकृत है। पुलिस के इस रिकॉर्ड से जिले में आपराधिक गिरोहों के नेटवर्क और उनके सदस्यों की स्थिति का विस्तृत खाका सामने आया है।

अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही । जिले सक्रिय अपराधियों पर नकेल कसने के लिए इस तरह की सूची तैयार की गई है जमानत पर बाहर चल रहे सदस्यों की निगरानी के लिए टीम बनाई गई है। वही जेल में बंद अपराधियों के परिवार और उनसे जुड़े लोगों की भी निगरानी हो रही है ।  पुलिस की प्राथमिकता आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करना है। – आकाश पटेल, पुलिस अधीक्षक, चंदौली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button