उत्तर प्रदेशक्राइमचंदौलीपीडीडीयू नगर

मृतक अरविंद यादव के भाई को मिल रही धमकी, जेल में बंद मुख्य अभियुक्त के भाई ने किया फायर, दहशत में परिवार के लोग

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर : मुग्सलराय कोतवाली क्षेत्र के डिहवाँ (धरना) गांव में छह माह पहले हुई जिम संचालक अरविंद यादव की हत्या के मामले अब मृतक के भाई को जान से मारने की धमकी मिला रही है । आरोप है कि हत्या में शामिल मुख्य अभियुक्त के भाई समेत तीन लोग के मृतक के भाई पर मुकदमा उठाने का दबाव बना रहे है । ऐसा ना करने पर अरविंद यादव जैसा हश्र करने की धमकी दी है । बाद में उस पर असलहे से फायर कर दिया । हालांकि इस दौरान मृतक अरविंद यादव का भाई बाल-बाल बच गया । तहरीर के आधार पुलिस मुकदमा दर्ज मामले में आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है ।

फाइल फोटो : दिनांक 21 जुलाई 2025

डिहवाँ (धरना) गांव निवासी जिम संचालक अरविंद यादव को 21 जुलाई 2025 को रात में 11 बजे बदमाशों ने गोलियों से भून डाला था । इस मामले में पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी श्याम सिंह यादव उर्फ कल्लू समेत आठ लोगों को जेल भेजा था । मृतक अरविंद यादव के भाई राजू ने पुलिस को तहरीर दी कि जेल में बंद मुख्य आरोपी अपने भाई के जरिए मुकदमा उठाने के लगातार दबाव बना रहा है और जान से मारने की धमकी मिल रही है

फाइल फोटो, दिनांक 21 जुलाई 2025

राजू ने तहरीर में बताया कि 26 जनवरी की रात लगभग नौ बजे जब वह सिकटिया फाटक पर कर रहा था तभी कल्लू यादव का भाई रामलखन यादव, ओमप्रकाश यादव का भतीजा लादेन यादव और उसका साथी अमन यादव ने उसे रोक लिया । इसके बाद उसे गाली देने लगे । जब राजू ने तीनों का विरोध किया तो तीनों लोगों ने कहा कि मुकदमा वापस ले लो नहीं तो तुम्हारे भाई जैसा ही तुम्हारा हश्र होगा।

असलहा से किया फायर

मृतक अरविंद यादव के भाई राजू ने तहरीर में बताया कि 26 जनवरी की रात जब तीनों लोगों। ने उसे रोका तो उस दौरान अमन और लादेन ने इसे जान से मारने को कहा।  आरोप है कि रामलखन ने कमर से असलहा निकालकर उस पर फायर झोंक दिया। हालांकि इस दौरान राजू बाल बाल बच गया ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button