सूदखोरों की आई शामत, दिनेश जायसवाल समेत पांच सूदखोरों के खिलाफ दर्ज मुकदमा दर्ज, आरोपियों के बैंक खातों की भी होगी जांच, देना पड़ेगा आय के स्त्रोतों का ब्यौरा भी…

NEWS GUURU पीडीडीयू। नगर : जिले में सूदखोरों के नेक्सस को समाप्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पूरी तरह से कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने दिनेश जायसवाल समेत पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है । पुलिस की इस कार्रवाई से सूदखोरी के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कम है ।
सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में अवैध रूप से ब्याज पर पैसा उधार देने वाले और कर्ज के नाम पर आम जनता का शोषण करने वाले ‘ब्याज माफियाओं’ के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक चन्दौली आकाश पटेल द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि ब्याज पर पैसा देने वाले ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए जो बिना लाइसेंस और नियमों के विरुद्ध जाकर गरीब व मजबूर लोगों का मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न कर रहे हैं।
जिसके बाद थाना मुगलसराय पर शिकायतकर्ता लक्ष्मन निवासी सिकठिया परशुरामपुर थाना अलीनगर की तहरीर देकर बताया की 05 साल पहले दिनेश जायसवाल, राकेश, दिनेश मलिक, पवन सिंह, लालबाबू से मैने ब्याज पर पैसा लिया था, जिसे ब्याज सहित वापस कर देने के बाद भी इन लोगों द्वारा गुंडा टैक्स के रूप में पैसे की मांग की जा रही है। पैसा ना देने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हैं। इस आधार पर पुलिस पांच लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है ।
बैंक खातों से लेकर संपति तक का पुलिस जुटाएगी ब्यौरा
सूदखोरों को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए पुलिस इनके बैंक खातों का विवरण एकत्र करने के बाद इसमें रखे रुपयों और अर्जित संपति का ब्यौरा भी जुटाएगी, इनके आय के स्त्रोतों की पड़ताल पुलिस की ओर से की जाएगी। सूत्रों के जांच के दौरान पुलिस इनकम टैक्स आदि विभाग से भी पुलिया मदद ले सकती है।
कई पीड़ितों के सामने सामने आने की संभावना
सीओ अरुण कुमार सिंह द्वारा , नगर पालिका के सफाईकर्मियों संग मीटिंग के बाद सूदखोरों पर दर्ज हुए मुकदमे के बाद से लोगों ने उम्मीद जगी है । इस बात की संभावना बढ़ गई है अब कई पीड़ित अपनी शिकायत लेकर मुगलसराय कोतवाली और सीओ कार्यालय पहुंच सकते है। सूत्र बताते है कि नगर पालिका के काफी संख्यां में सफाईकर्मी इनके जाल में फंसे हुए है। इन सूदखोरों का कनेक्शन ऐसा है कि सफाईकर्मी के कहते में रुपए जाते ही इसकी भनक इनको लगा जाती है। इसके बाद इसका जमावड़ा बैंको के बाहर लग जाता है। ब्याज लेने के लिए सूदखोर किसी की पिटाई करने से भी नहीं चूकते है।



