अलीनगरउत्तर प्रदेशकोर्टक्राइमचकियाचंदौलीधानापुरनौगढ़पीडीडीयू नगरप्रशासनिक

रहस्यमय हाल में गायब हुए एक ही परिवार के तीन बच्चे, घर से निकले थे स्कूल जाने को, वापस नहीं लौटे

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर : मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पीडीडीयू नगर के नई बस्ती, सर्कस  रोड के रहने वाले एक ही परिवार के तीन बच्चे रहस्यमय हाल में गायब हो गए । परिवार वालों के अनुसार तीनों बच्चे घर के ही पास में स्थित एक स्कूल में पढ़ते है। सोमवार की सुबह तीनों बच्चे घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे लेकिन घर वापस नहीं लौटे । काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चों का कहीं पता नहीं चला तो परिवार वालों ने मंगलवार की सुबह कोतवाली में जाकर तहरीर दी है। वहीं पुलिस तेजी से बच्चों की तलाश में जुट गई है ।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के नई बस्ती सर्कस रोड निवासी नवाब और आबिद आपस में सगे भाई है। नवाब की 13 साल की पुत्री और आबिद की पांच साल की पुत्री और सात साल का पुत्र घर के ही पास में स्थित एक स्कूल में पढ़ते है।  परिवार वालों के अनुसार तीनों बच्चे सोमवार की सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकले। दिन 12:30 बजे छुट्टी हो जाने के बाद भी बच्चे घर नहीं लौटे। काफी देर तक बच्चों के घर वापस भी आने पर परिवार वाले परेशान हो उठे । इसके बाद परिवार वालों ने बच्चों की काफी तलाश की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला । परिवार वालों ने बताया कि स्कूल गए तो वहां ताला बंद हो चुका था । मंगलवार की सुबह पीड़ित परिवार ने मुगलसराय कोतवाली पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।  इस संबंध सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। सीसी कैमरे खंगाले के निर्देश दिए गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button