खालसा साजना दिवस पर गुरुद्वारे में रक्तदान शिविर आयोजित, सिख समाज की महिलाओं ने रक्त देकर किया योगदान

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर : खालसा साजना दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से पीडीडीयू नगर के जीटी रोड स्थित गुरुद्वारे में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है । इस मौके पर सिख समाज के पुरुषों के अलावा महिलाओं ने भी रक्तदान करने की ओर कदम बढ़ाया। महिलाओं ने रक्तदान कर इस महादान में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।

सिख धर्म के दसवें गुरु गोबिंद सिंह महाराज में आज के ही दिन वैशाखी पर्व पर सन 1699 में आनंदपुर साहिब में ‘खालसा पंथ’ की स्थापना की थी । यह अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए खालसा (शुद्ध) पंथ की स्थापना की गई थी । इस अवसर पर हर वर्ष नगर के जीटी रोड स्थित गुरुद्वारे में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस दिन, गुरुद्वारों में विशेष दीवान सजाए जाते हैं, गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ (अखंड पाठ) किया जाता है, कीर्तन होता है, और लंगर आयोजित किए जाते हैं।

इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंध कनेटी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया । इस दौरान सिख समाज के लोगों ने अपने गुरुओं ने नाम पर रक्तदान किया । वहीं महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी निभाई । इस दौरान महिलाओं में भूपिंदर कौर, गुरदीप कौर, हरमीत कौर ने रक्तदान किया। इसके अलावा गुरभेज सिंह, तरनदीप सिंह ने भी रक्तदान किया। रक्तदान करने के लिए आने वाले का सिलसिला अभी जारी है ।




