लापरवाही : एक माह में ही क्षतिग्रस्त हो गई नाली, लोगों ने ठेकदार पर लगाए कार्य में लापरवाही के आरोप

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर ; नगर स्थित सिंचाई विभाग कॉलोनी के सामने स्थित नाली मरम्मत के एक माह के भीतर ही क्षतिग्रस्त हो गई। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए ठेकेदार पर लापरवाही और निर्माण विभाग के जेई पर प्रभावी निगरानी नहीं करने का आरोप लगाया है। जब इस बारे में नगर पालिका के चेयरमैन से बात की गई तो उन्होंने फिर से मरम्मत का वादा किया।

नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत सिंचाई विभाग कॉलोनी के सामने की नाली पहले से क्षतिग्रस्त थी। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती थी। कई बार बाइक सवार गिरने से बाल-बाल बचे थे, जबकि स्कूली बसों और अन्य बड़े वाहनों के संचालन
इसके बाद नगर पालिका ने लगभग एक माह पूर्व नाली की मरम्मत कराई थी। मरम्मत के दौरान नाली को कुछ ऊंचा कर उस पर पटिया लगाई गई थी। साथ ही सीमेंट, बालू और गिट्टी का मिश्रण भी लगाया गया था।
क्षेत्र के पप्पन, हनी, संतोष यादव, वीके श्रीवास्तव, राहुल सिंह, दिलीप सिंह और गुड्डू सिंह ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता खराब होने के कारण नाली पर बड़ा गड्ढा बन गया है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान विभागीय अधिकारियों की ओर से प्रभावी निगरानी की गई होती तो नाली इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त नहीं होती। गड्ढे के कारण लोगों का पैर फंसकर गिरने की आशंका बनी हुई है। लोगों ने नाली की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।
इस संबंध में नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने बताया कि क्षतिग्रस्त हिस्से की जल्द मरम्मत करा दी जाएगी।



