अलीनगरउत्तर प्रदेशचकियाचंदौलीपंडित दीनदयाल उपाध्याय नगरप्रशासनिक

कागजों में पकड़-धकड़, सड़कों पर छुट्टा पशुओं की अकड़, नगर में सीएम का आदेश बेअसर

सांडों के आतंक से लोग सहमे; सफाई और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर : “एक भी गोवंश सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर घूमता हुआ नहीं दिखना चाहिए” , ये आदेश सीएम योगी आदित्यनाथ कई बार दे चुके है। इस आदेश को नगर पालिका पीडीडीयू नगर के अधिकारी अपने ठेंगे पर रखते है…दरअसल नगर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। मुख्य सड़कों से लेकर संकरी गलियों तक छुट्टा पशु दिनभर घूमते नजर आते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार नगर में वर्तमान समय में लगभग 300 से अधिक छुट्टा पशु खुलेआम विचरण कर रहे हैं, जिनमें सांडों की संख्या सबसे अधिक है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना और हमले का डर बना रहता है।

नगर के नई सट्टी, कैलाशपुरी, रविनगर, पटेलनगर, न्यू महाल और ईस्टर्न बाजार सहित कई मोहल्लों में छुट्टा पशुओं का जमावड़ा आम बात हो गई है। कई बार सांड आपस में भिड़ जाते हैं, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है।

नगरवासियों के अनुसार  कई बार बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं इनकी वजह से गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। आरोप है कि नगर पालिका की ओर से समय-समय पर अभियान चलाने का दावा तो करते हैं लेकिन उसका असर धरातल पर दिखाई नहीं देता। छुट्टा पशुओं के बीच सड़क पर बैठे रहने के कारण सड़क दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित रह जाती है और कुछ दिनों बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है। लोगों ने छुट्टा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित गौशालाओं में भेजने और स्थायी समाधान की मांग की है।

गोबर से फैल रही गंदगी, फिसलकर गिरने का भी खतरा
पीडीडीयू नगर। छुट्टा पशु बाजार और मोहल्लों की सड़कों पर जगह-जगह गोबर कर देते हैं। इससे न केवल गंदगी फैलती है, बल्कि बरसात या पानी पड़ने पर सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं। ऐसे में दोपहिया वाहन चालक, बुजुर्ग और पैदल चलने वाले लोगों के फिसलकर घायल होने का खतरा बना रहता है। लोगों के अनुसार नियमित सफाई के बावजूद छुट्टा पशुओं की वजह से गंदगी की समस्या बनी रहती है।

पशुओं को पकड़ने वाली गाड़ी खराब होने के कारण पिछले कुछ दिनों से पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजने कार्य बाधित था। वाहन बन गया है। अब छुट्टा पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजा जाएगा। वहीं जो पशु पालक अपने पशुओं को सड़क पर छोड़ देते है उनके विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। धर्मराज सिंह, ईओ नगर पालिका, पीडीडीयू नगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button