उत्तर प्रदेशचंदौलीपंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर

नारायणा मल्टी स्पेशलिटी क्लीनिक का शुभारंभ, महंत राजूदास बोले- जरूरत पड़ी तो काशी-मथुरा में भी होगी कारसेवा

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर। नगर के अफीम कोठी रोड स्थित नारायणा मल्टी स्पेशलिटी क्लीनिक का सोमवार को अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्लीनिक के चिकित्सकों डॉ. गौतम त्रिपाठी और डॉ. येशी त्रिपाठी को आशीर्वाद देते हुए क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की शुभकामनाएं दीं।

उद्घाटन समारोह में पत्रकारों से बातचीत के दौरान महंत राजूदास ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता आम लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने नारायणा मल्टी स्पेशलिटी क्लीनिक के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि क्लीनिक के माध्यम से लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी।

महंत राजूदास ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े विवादों के समाधान के लिए साक्ष्यों और न्यायिक प्रक्रिया का सहारा लिया जाना चाहिए। उन्होंने जरूरत पड़ने पर मथुरा और काशी में कारसेवा किए जाने की बात भी कही।

इसके बाद उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर, मथुरा की कृष्ण जन्मभूमि और काशी के ज्ञानवापी परिसर से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद अब मथुरा और काशी में भी भव्य मंदिर निर्माण होना चाहिए।

अयोध्या राम मंदिर में पुजारियों के लिए ड्रेस कोड लागू किए जाने को उन्होंने अच्छी पहल बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह साधु-संतों की पहचान उनके तिलक और वेशभूषा से होती है, उसी तरह मंदिर के पुजारियों के लिए निर्धारित ड्रेस होने से श्रद्धालुओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

काशी विश्वनाथ मंदिर से जुड़े मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह आस्था का विषय है और इसे राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। मथुरा और वाराणसी से जुड़े मामले न्यायालय में हैं, इसलिए आगे जो भी निर्णय होगा, वह न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से ही होना चाहिए।

राम मंदिर को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के कथित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए महंत राजूदास ने राजनीतिक दलों से धार्मिक विषयों पर संयम बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि धर्म और आस्था से जुड़े मामलों पर राजनीतिक बयानबाजी उचित नहीं है। कहा कि यदि उन्होंने तंज किया तो उस बार 40 सीट भी नहीं मिलेगी ।

नारायणा मल्टी स्पेशलिटी क्लीनिक के उद्घाटन समारोह में सहयोगी के रूप में राजू अग्रवाल, सुमित दीक्षित के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button