उत्तर प्रदेशक्राइमचकियाचंदौलीधानापुरनौगढ़पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगरप्रशासनिकबिहार

शहर के प्रमुख व्यवसाई के पुत्र के अपहरण की वो कहानी, जिसका एक किरदार 11 साल से था गायब… अब बिहार में पकड़ा गया

अपहरण के बाद मांगी थी फिरौती, पीड़ित को सकुशल बरामद कर चुकी थी पुलिस… मगर एक आरोपी 11 साल से था फरार

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर । वर्ष 2015 में मुगलसराय(अब पीडीडीयू नगर) में हुए चर्चित अपहरण और फिरौती के मामले में 11 साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी की आखिरकार गिरफ्तारी हो गई। मुगलसराय पुलिस और सर्विलांस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे दिलीप कुमार सिंह को बिहार के दानापुर, पटना से दबोच लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही 11 साल पुराने मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।

मामला 13 जनवरी 2015 का है। नगर के मैनाताली का रहने वाले व्यवसाई पवन भारुखा का पुत्र पीयूष भारूका रोज की तरह घर से निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। उनकी स्कूटी केंद्रीय विद्यालय मानसनगर के गेट के पास चाबी लगी हालत में लावारिस मिली। परिवार की चिंता उस समय और बढ़ गई, जब 16 जनवरी को पीयूष के मोबाइल नंबर से उनके पिता के मोबाइल पर फोन आया और फिरौती की रकम मांगी गई। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

सूचना मिलते ही मुगलसराय पुलिस हरकत में आई पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों के नेटवर्क के जरिए कार्रवाई शुरू की और अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए पीयूष भारूका को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
लेकिन इस पूरे घटनाक्रम का एक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। दिलीप कुमार सिंह 11 वर्षों तक फरार रहा और पुलिस के लिए चुनौती बना रहा। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

आखिरकार सर्विलांस टीम को आरोपी के संबंध में सुराग मिला : सूचना के आधार पर मुगलसराय पुलिस टीम ने बिहार के दानापुर, पटना में दबिश दी और 19 अगस्त 2026 को दिलीप कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अब आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

पहले ही पकड़े जा चुके थे पांच आरोपी
पुलिस के अनुसार इस मामले में तंजीम, कमर रजा, दिलीप कुशवाहा उर्फ छोटू, रेनू सिंह और प्रमोद कुमार कुशवाहा को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। अब दिलीप कुमार सिंह की गिरफ्तारी के बाद 2015 के इस अपहरण-फिरौती मामले में पुलिस की कार्रवाई को एक और अहम सफलता मिली है।

पुलिस टीम
गिरफ्तारी करने वाली टीम में मुगलसराय थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह, सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा, जलीलपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार, उपनिरीक्षक बांकेलाल तथा कांस्टेबल अभिषेक दूबे और राकेश यादव शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button