अलीनगरउत्तर प्रदेशक्राइमचकियाचंदौलीधानापुरनौगढ़पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर

स्टेशन के बाहर बुजुर्ग सास-ससुर की पिटाई, बहू समेत परिवार पर गंभीर आरोप

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर। मुगलसराय रेलवे स्टेशन के बाहर पारिवारिक विवाद में बुजुर्ग महिला और उनके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कोलकाता से मुगलसराय पहुंची 65 वर्षीय महिला ने अपनी बहू, उसके माता-पिता और भाइयों समेत अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपितों ने उन्हें जमीन पर गिराकर लात-घूंसे और चप्पलों से पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके 70 वर्षीय पति को भी पाइप और ईंट से मारने का आरोप है। घटना में महिला और उनके पति उनके भाई को चोटें आई हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस समेत चार नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।

कोलकाता की रहने वाली पीड़िता हसने आरा के मुताबिक,उनके इकलौते बेटे अयाज सिद्दीकी की शादी 11 दिसंबर 2025 को चंदौली के गोधना निवासी मन्तसा परवीन से हुई थी। शादी के बाद से ही बहू के साथ विवाद चल रहा था। इसको लेकर कई बार दोनों पक्षों के बीच बातचीत भी हुई, लेकिन विवाद नहीं सुलझा। आरोप है कि बाद में बहू मायके चली गई और ससुराल लौटने से इनकार कर दिया।

समझौते के बाद स्टेशन पर मारपीट का आरोप

पीड़िता के अनुसार, 9 अक्टूबर को दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर बातचीत हुई थी। जिसमें कुछ बातों में दोनों पक्षों में समझौता हो गया । आरोप है कि 23 अक्टूबर को महिला अपने पति के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मुगलसराय पहुंचीं। स्टेशन के बाहर पहुंचते ही बहू, उसके माता-पिता, तीन भाई और दो अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया। महिला का आरोप है कि इसके बाद सभी ने मिलकर उनके और उनके पति के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के एक अन्य सदस्य के साथ भी मारपीट किए जाने की बात शिकायत में कही गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button