शहर की नामचीन मिठाई की दुकान के खिलाफ हुई शिकायत, डिब्बा में फफूंद लगी मिठाई होने का आरोप , पढ़े पूरी खबर…

NEWS GURU (पीडीडीयू नगर) । ऊंची दुकान फीका पकवान वाली कहावत आपने सुनीं होगी । कुछ ऐसा ही मामला पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में सामने आया है । चंदौली स्थित परिवार न्यायालय के प्रशासनिक अधिकारी सुनील श्रीवास्तव ने नगर के जीटी रोड स्थित परंपरा स्वीट्स नामक दुकान से फफूंद लगी मिठाई मिलने का आरोप लगाया है । पीड़ित ने ऑनलाइन इसकी शिकायत खाद्य विभाग से की है ।

वाराणसी स्थित लहरतारा के रहने वाले सुनील श्रीवास्तव चंदौली स्थित परिवार न्यायालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात है । सुनील श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि 01 सितंबर को उनके पिता की तेरहवीं थी । इसके चलते उन्होंने 31 अगस्त की शाम कार्यालय से लौटे समय पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के जीटी स्थित परंपरा स्वीट्स से दो किलो बर्फी खरीदी । आरोप लगाया की अगले दिन एक सितंबर को जब उन्होंने बर्फी का डिब्बा खोला तो उसमें फफूंद लगी थी। उन्होंने बताया कि मिठाई परंपरा से खरीदी थी लेकिन मिठाई रसकुंज के डिब्बे में पैक थी। वही इस संबंध में मिठाई विक्रेता शेखर जायसवाल ने बताया कि मिठाई में फफूंद लगाने का आरोप निराधार है । यदि कोई भी व्यक्ति तीन चार दिन बाद मिठाई का डिब्बा खोलेगा तो उसके खराब होने की संभावना होगी ।
मिठाई की एक्सपायरी डेट नहीं लिखते विक्रेता !
एक तरफ खाद्य विभाग लगातार दुकानों से मिठाई के सैंपल लेने का दावा करता है । वहीं दूसरी तरफ नगर के अधिकतर मिठाई विक्रेता मिठाइयों पर उसकी एक्सपायरी डेट भी नही लिखते है । जिसका खामियाजा आमजन को उठाना पड़ता है ।
- अब पुलिस की नजर से नहीं बचेंगे अपराधी, 104 गैंगों का ब्योरा तैयार
- वेतन आते ही बैंक के बाहर लग जाता है जमावड़ा, सूदखोरों के चंगुल में नगर पालिका और रेलवे के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी
- मिठाई के शौकीन हो जाएं सावधान, विनायक स्वीट हाउस के कारखाने का लाइसेंस निलंबित
- मतदाता सूची में फर्जी नाम जुड़वाने या कटवाने पर होगी जेल, एक साल तक की सजा का प्रावधान
- स्टेशन के बाहर बुजुर्ग सास-ससुर की पिटाई, बहू समेत परिवार पर गंभीर आरोप



