एक रात में तीन मौतें: छात्रा ने दी जान, मां दो साल के बेटे संग फंदे पर झूली

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। एक ओर बिना बताए, दोस्तो संग दार्जलिंग घूमने जाने की बात से नाराज पिता की डांट से आहत होकर इंटरमीडिएट की छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी, वहीं दूसरी ओर हनुमानपुर में 23 वर्षीय महिला ने अपने दो वर्षीय बेटे के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों घटनाओं के बाद परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पिता की डांट से आहत छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम
मूल रूप से बिहार के लखीसराय निवासी बबलू सिंह कई वर्षों से सुभाष नगर में परिवार के साथ किराये के मकान में रहते हैं। वह निजी वाहन चालक हैं और जल्द ही मुगलचक स्थित अपने नए मकान में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे थे।
बताया गया कि उनकी चौथी बेटी खुशी (19), जो इंटरमीडिएट की छात्रा थी, पिछले दिनों घर में बिना बताए दोस्तो संग दार्जलिंग घूमने चली गई थी । काफी खोजबीन के बाद उसका कहीं नहीं पता चला तो पिता ने कोतवाली को भी सूचना दी थी । शुक्रवार को दिन जन जब आज वापस आई तो पिता ने उसे इस हरकत के लिए डांटा था। रातe खाना खाने के बाद ऊपर कमरे में गई और जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक कोई आवाज नहीं आने पर परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर खुशी टीवी स्टैंड से स्टॉल के फंदे के सहारे लटकी मिली।
परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मां ने ढाई साल के बेटे के साथ लगाई फांसी
दूसरी घटना हनुमानपुर मोहल्ले की है। यहां अजय कुमार पटेल की पत्नी प्रिया पटेल (23) ने अपने दो वर्षीय बेटे युवराज के साथ साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी।
अजय के अनुसार शुक्रवार को दिनभर सब कुछ सामान्य था। शाम को पत्नी ने बेटे के लिए मैंगो जूस लाने को कहा था। जब वह रात करीब आठ बजे वापस लौटा तो खिड़की से देखा कि पत्नी पंखे से लटकी हुई थी और उसी साड़ी का दूसरा सिरा बेटे युवराज के गले में लिपटा था। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।
शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और दरवाजा तोड़कर दोनों को नीचे उतारा। निजी अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दोनों मामलों के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



