
NEWS GUURU पीडीडीयू नगर : मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती से गायब हुए तीन नाबालिग बच्चों की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमारा सिंह और मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह को सम्मानित किया है । पुलिस अधीक्षक की ओर से दोनों अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। कड़े एक्शन के लिए मशहूर हुए पुलिस अधीक्षक के इस कृत्य ने विभाग में स्पष्ट संदेह दे दिया है कि कार्य में लापरवाही पर निलंबन होगा वहीं बेहतर कार्य पर उचित सम्मान भी मिलेगा ।

दरअसल मुग़लराय कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती से तीन नाबालिग लड़कियां अचानक से गायब हो गई थीं । एक ही परिवार के तीन बच्चों के गायब होने की जानकारी के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। मामला पंजीकृत करने के बाद सीओ अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में मुगलसराय कोतवाली पुलिस और सर्विलांस की टीम तीनों बच्चों तलाशने में जुट गई थीं

तत्परता एवं तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए प्राप्त लोकेशन के आधार पर जनपद गाजीपुर पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया। त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप मात्र 24 घंटे के भीतर 03 नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया।
उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष मुगलसराय विजय प्रताप सिंह को प्रशस्ति पत्र दें कर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने टीम की कार्यकुशलता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता जनपद पुलिस की सजगता, संवेदनशीलता एवं प्रभावी पुलिसिंग का प्रतीक है।



