अलीनगरउत्तर प्रदेशक्राइमचकियाचंदौलीजीआरपीडीडीयू रेल मंडलनौगढ़पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगरप्रशासनिक

डीडीयू जंक्शन क्षेत्र में खून से लथपथ मिला था वेंडर का शव, मृतक की पत्नी का आरोप बबलू नाम के व्यक्ति ने कहा  कि शव यहां से ले जाओ…

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर । अति संवेदनशील स्टेशन में शुमार डीडीयू जंक्शन हाल भगवान भरोसे है । स्टेशन क्षेत्र के पार्सल कार्यालय के समीप पुल के नीचे  मिले खून से लथपथ शव की कहानी उलझ गई है, परिवार के लोग न्याय के लिए दर दर भटक रहे है। महिला के अनुसार उसका पति नागेंद्र चौरसिया डीडीयू जंक्शन पर किसी प्रदीप के यहां समोसा बेचने का कार्य करता था । 23 अगस्त की भोर में जब इसके पति का शव पार्सल गेट के पास पुल के नीचे पड़े होने की सूचना पर पहुंचे तो वहां मौजूद बबलू नाम के एक व्यक्ति ने उसे शब को तुरंत बाहर ले जाने के कह दिया । पति के गम से पीड़ित महिला अपने पिता के साथ रोते बिलखते हुए शव को वहां से ले गई । अब उसमें चन्दौली पुलिया अधीक्षक को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है । मंगलवार को रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंचे थे ।

चुनार पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, दोनों तरफ पसली की हड्डियां टूटी , सिर में चोट के निशा

पति नागेंद्र का शव डीडीयू जंक्शन क्षेत्र से ले जाने के बाद प्रेमा ने इसकी सूचना अपने ससुराल वालो को  दी। इसके बाद प्रेमा,  पति शव को लेकर परिवार के साथ  मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के उस्मानपुर मोहल्ले में स्थित अपने ससुराल पहुंची । जहां मृतक के पिता प्यारेलाल ने पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया । पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर में दोनों तरफ की पसलियां टूटने और और सिर में चोट होने की बात सामने आई है ।

सवाल ये कि यदि शव रेलवे क्षेत्र में मिला है आखिर वहां तैनात सुरक्षा एजेंसियों ने कानूनी प्रकिया के तहत कार्रवाई क्यों नहीं की,  मौत पुल से स्वयं से फिरने से हुई फिर धकेलने से हुई यह तो बाद में जांच का विषय है लेकिन खून से लथपथ शव मिलने के बाद उसे वहां से तुरंत हटवा देना डीडीयू जंक्शन की प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है…

उच्चाधिकारियों की जांच और सीसी कैमरा खोल सकता है राज

इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक चंदौली ने रेलवे पुलिस अधीक्षक को जांच सौंपी है, हालांकि मामला रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया से जुड़ा होने के कारण किसी प्रकार की कार्रवाई होने की संभावना कम है, लेकिन रेलवे सुरक्षा  तंत्र से जुड़े अधिकारी चाहे तो इस बात की जांच कर सकते हैं कि

नागेंद्र की मौत कैसे हुई, वो खुद पुल से गिरा या फिर उसे किसी ने धक्का दिया ..?

इसके साथ ही ये भी जांच का विषय है कि कौन है बबलू..? जिसने इस मामले में जीआरपी को सूचना देने के बजाय खून से लथपथ शव को वहां से ले जाने के लिए  प्रेमा और इसे परिवार वालो को कहा था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button