बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़, पहले भी निकल चुका है कीड़ा, जिम्मेदारों से सीधा सवाल, क्या अपने बच्चों को भी खिलाएंगे ऐसा खाना..?

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर । एनजीओ के रसूख के आगे बौना हुआ जिले में शिक्षा विभाग, आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों कह रहे है…इसे कहने की वजह है, दरअसल शुक्रवार की सुबह पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के पूर्वी बाजार स्थित कंपोजिट विद्यालय में बच्चों के खाने के कीड़ा निकला था । विद्यालय के कक्षा छह में पढ़ने वाले छात्र सुजीत को परोसी गई तहरी में कीड़ा निकलने के बाद बच्चो ने खाना खाने से इनकार कर दिया गया। हालांकि ये बात सभी बच्चों को पता चलती तब तक कुछ बच्चों ने खाना खा भी लिया थी। बातचीत के दौरान बच्चों ने बताया कि इसके पहले भी दो बार भी खाने के कीड़ा निकल चुका है । (सूत्र बताते है कि अन्य विद्यालयों में पहले भी खाने की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो चुके है लेकिन मामले किसी प्रकार दबा दिया जाता है। एनजीओ की ओर से नगर में 13 सरकारी विद्यालयों में खाना भेजा जाता है ।) पूर्वी बाजार के कंपोजिट विद्यालय में पहले भी कीड़ा निकलने की पुष्टि वहां काम करनी वाली रसोइया ने भी की.. अब सवाल भी यही से खड़े होते है कि एनजीओ द्वारा परोसे जाने वाले खाने की क्वालिटी अच्छी नहीं है, कीड़ा निकलने की घटनाएं पहले भी भी हो चुकी तो ऐसे एनजीओ पर अब तक कोई भी कार्रवाई क्यों भी की गई…जिले में शिक्षा विभाग के आलाधिकारी ऐसे एनजीओ पर कार्रवाई करने से क्यों कतराते रहे है ।

सीधा सवाल अधिकारियों से, क्या वे अपने बच्चों को खिलाएंगे ऐसा खाना
उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में बच्चों की सेहत हो ध्यान में रखते हुए हर दिन अलग लग मेन्यू के हिसाब से भोजन दिए जाने की व्यवस्था की है। इसके बाद हाल ये है कि पौष्टिक आहार तो छोड़िए यहां साफ खाना भी नसीब भी हो पा रहा है । सवाल जिले के शिक्षा विभाग में कार्यरत आला अधिकारियों से है, क्या आप भी अपने बच्चों को ऐसा भोजन करवाते है…? या फिर उनके बच्चों को कोई ऐसा भोजन परोस दे तो उनकी प्रतिक्रिया कैसी रहेगी, ये सवाल लाजमी इसलिए है क्योंकि भोजन का मामला सीधे तौर पर बच्चों की सेहत से जुड़ा है ।
जुलाई 2019 में पूर्व माध्यमिक बालिका विद्यालय में खाने में निकला था कीड़ा
पीडीडीयू नगर। नगर क्षेत्र में सरकारी विद्यालय में परोसा जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर पहले भी सवाल खड़े हो चुके है। जुलाई 2019 में नगर पालिका कार्यालय के समीप स्थित पूर्व माध्यमिक बालिका विद्यालय में परोसे गये मिड डे मील में परोसी गई तहरी में कीड़े मिलने का मामला सामने आया था। उस दौरान छात्राओं ने तहरी नाली में फेंक दी थी। उस दौरान छात्राओं को मिड डे मील में वाराणसी की एक संस्था से भोजन परोसा जाता था। परोसी गई तहरी में कई कीड़े जिंदा और मरे हुए, दोनों थे। थे।
हालांकि बीसए ने इस पूरे पर प्रकरण में जांच के आदेश दे दिए है, सवाल ये कि क्या जांच के बाद कोई कार्रवाई होगी उस फिर सबकुछ ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा..



