बेनतीजा रही व्यापारियों और अधिकारियों की बैठक, 52 फीट तक चौड़ीकरण पर अड़ा पीडब्ल्यूडी विभाग

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में सड़क चौड़ीकरण कार्य के पीडीब्यूडी विभाग की ओर से लगाए गए लाल निशान को बुधवार को मुगलसराय कोतवाली परिसर में अधिकारियों और व्यापारियों की मीटिंग हुई। लगभग दो घंटे तक चली मीटिंग व्यापारियों ने अपने अपने पक्ष में तमाम तर्क रखे । व्यापारियों के तमाम तर्क को दरकिनार कर एसडीएम पीडीडीयू नगर और एक्सईएन ने दो टूक स्पष्ट कर दिया कि विभाग को ओर से लगाए गए लाल निशान तक निर्माण ध्वस्त कर दिया जायेगा ।

चार घंटे में आपत्तियों का करेंगे निस्तारण
कोतवाली परिसर में हुई बैठक के दौरान कुछ व्यापारियों ने अपने कागजात भी प्रस्तुत किए । कुछ लोगों ने हाई कोर्ट के भी ऑर्डर दिखाए। इस पर एसडीएम ने कहा कि जो कोई भी अपना कोई कागजात देना चाहता वो पीडब्ल्यूडी ऑफिस में अपना कागजात जमा करा दे, उसे आपत्ति को नियम संगत तरीके से चार घंटे में निस्तारित कर दिया जाएगा ।

व्यापारियों ने मांगा समय, एसडीएम ने किया इंकार
कोतवाली परिसर में हुई बैठक के दौरान व्यापारियों ने समय दिए जाने की मांग के साथ 46 फीट तक तोड़ें जाने की मांग की । व्यापारियों ने कहा कि पूर्व में हुई बैठक में अधिकारियों और व्यापारियों के बीच हुई बैठक में 46 फीट तय किया गया था। फिर अचानक से 52 के दिया गया । हालांकि तमाम तर्क के बावजूद एसडीएम अनुपम मिश्रा ने समय देने से इनकार करते हुए कहा कि कल से निर्माण तोड़ने का कार्य शुरू होगा । सबसे पहले स्टेशन एरिया की तरफ से कार्य लगाया जाएगा।



