पुत्री से मिलने बनारस जा रही महिला के गले से उचक्कों ने सोने की चेन उड़ाई, घटना के दो दिन बाद तक दर्ज नहीं हो सकी FIR

घटना के दो दिन बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज की प्राथमिकीपीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में महिला उचक्कों को गिरोह एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। नगर स्थित एक ऑटो में बैठकर बनारस अपनी पुत्री से मिलने जा रही महिला के गले से महिला उचक्कों ने सोने की चेन उड़ा दी। महिला ने सोने के चेन की कीमत लगभग दो लाख रुपये बतायी है। तहरीर दिये जाने के दो दिन बाद बुधवार की देर शाम तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई थी। प्रभारी कोतवाल मामले की जांच की बात कह रहे है।
NEWS GUURU पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में महिला उचक्कों को गिरोह एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। नगर स्थित एक ऑटो में बैठकर बनारस अपनी पुत्री से मिलने जा रही महिला के गले से महिला उचक्कों ने सोने की चेन उड़ा दी। महिला ने सोने के चेन की कीमत लगभग दो लाख रुपये बतायी है। तहरीर दिये जाने के दो दिन बाद बुधवार की देर शाम तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई थी। प्रभारी कोतवाल मामले की जांच की बात कह रहे है।

चंदौली कोतवाली क्षेत्र के जमुनी पुर की रहने वाले किरन सिंह 20 अप्रैल को बनारस जाने के लिए घर से निकली थी। पहले वह सवार वाहन से दिन में एक बजे पीडीडीयू नगर पहुंची। इसके बाद नगर स्थित रेलवे स्टेशन गेट संख्या एक पास से बनारस जाने के लिए एक ऑटो में बैठ गई। किरन सिंह ने बताया कुछ दूर जाने के बाद ऑटो में तीन-चार महिला बैठ गई। उनके साथ एक 12 साल की लड़की थी। पीड़िता ने बताया कि वह लड़की बार-बार उनके ऊपर चढ़ जा रही थी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो कुछ देर बाद वह लड़की चिल्लाने लगी और उन्होंने नोंचने लगी। इस दौरान पास में बैठी महिलाओं ने बताया कि लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। कुछ देर बाद वह घबरा गई, जिस पर ऑटो चालक ने उन्हें चंदासी कोलमंडी में उतार दिया। इसके बाद वह दूसरा ऑटो पकड़कर बनारस चली गई। कुछ देर बाद देखा तो उनके गले से सोने की चेन गायब है। उन्होंने बताया कि सोने की 15 ग्राम की थी। इसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये बतायी है। इसके बाद पीड़िता ने अपनी पुत्री के साथ मुगलसराय कोतवाली पहुंचकर घटना के बाबत तहरीर दी। बताया कि दो दिन बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



