अलीनगरउत्तर प्रदेशक्राइमचकियाचंदौलीजीआरपीपीडीडीयू नगरप्रशासनिक

तेल्हारा गांव में फायरिंग से पांच घायल, घटना के पीछे जमीनी विवाद

NEWS GUURU चंदौली : कंदवा थाना क्षेत्र के तेल्हारा गांव में रविवार की सुबह लगभग 7:30 बजे जमीनी विवाद ने दो पक्षों के बीच विवाद हो गया । विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तमंचे से फायर कर दिया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए।

प्जानकारी के अनुसार, रामसूरत राम के परिवार पर गोली चलाने का आरोप लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस घटना में कुद्दन के परिवार के पांच लोगों को गोली लगी है। घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही कंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है तथा विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button