उत्तर प्रदेशक्राइमचकियाचंदौलीजीआरपीटॉप स्टोरीजधानापुरनौगढ़पीडीडीयू नगरप्रशासनिक

गर्मी में बढ़ा नगर पालिका कार्यालय का तापमान, ईओ ने सभासद पति को भेजा नोटिस, जानिए पूरा मामला

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर। हर दिन बढ़ते तापमान के साथ नगर पालिका कार्यालय का भी तापमान बढ़ गया है । पालिका के दो स्तंभों के आमने सामने आने की संभावना बढ़ गई है । दरअसल नगर पालिका क्षेत्र के कैलाशपुरी वार्ड के सभासद पति को नगर पालिका के प्रभारी ईओ की तरफ से सोशल मीडिया पर चली एक वीडियो क्लिप के आधार पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा लिया गया है । ईओ की इस कार्रवाई से सभासदों में आक्रोश है। सभासदों ने गलत तरीके से नोटिस जारी किए जाने का आरोप लगाते हुए इसे वापस लेने की मांग की है।

नगर पालिका के कैलाशपुरी वार्ड में एक सड़क निर्माण कार्य के दौरान निकली पुरानी इंटरलॉकिंग को बेच दिये जाने का आरोप एक व्यक्ति द्वारा वार्ड के सभासद निधि तिवारी के पति चंद्रकांत तिवारी पर लगाया

गया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। इस मामले में नगर पालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी ने सभासद पति चंद्रकांत तिवारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

सभासद पति को नोटिस दिये जाने के बाद से सभासदों में आक्रोश है। सभासद राजेश जायसवाल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ईओ की ओर से सभासद पति को नोटिस दिये जाने का कोई औचित्य नहीं है।

यदि उन्हें कोई नोटिस देना था तो उन्हें ठेकेदार को देना चाहिए था। वहीं काली महाल सभासद प्रतिनिधि नितिन गुप्ता ने भी ईओ की ओर से की गई इस कार्यवाही की निंदा की है। वही सभासद सुनील विश्वकर्मा ने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए इसका विरोध किया है ।

सभासद पति को नोटिस दिए जाने के बाद से पालिका कार्यालय का माहौल गर्म हो गया। नोटिस के बाद फंसी अहम की लड़ाई में दो पालिका के दो स्तम्भ आपस में टकरा सकते है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button