उत्तर प्रदेशक्राइमचकियाचंदौलीधानापुरनौगढ़पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगरप्रशासनिक

सावधान! नगर में बैंक ग्राहकों पर उचक्कों की नजर, एक महीने में दूसरी  वारदात

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर । नगर में बैंकों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। एक महीने में उचक्कागिरी की दो घटनाएं बैंक के आसपास हुई है । सबसे महत्वपूर्ण ये है कि दोनों घटनाएं महीने के शुरुआती सप्ताह ने हुई है। ऐसे में आप बैंक से रूपये निकालने जा रहे है तो सावधान रहे, कहीं ऐसा ना हो कि आपकी थोड़ी लापरवाही आप पर भारी पड़ जाए …

03 अगस्त को बैंक के गेट पर महिलाओं ने बुजुर्ग के बैग पर ब्लैड मारकर निकाले 50 हजार

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के नई बस्ती स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडियन में हुई। दरअसल बबुरी थाना क्षेत्र के चंदाईत गांव निवासी प्रेमशंकर पांडे अपने पुत्र कृष्णानंद पाण्डेय के साथ सोमवार को बैंक स्थित खाते से रूपये निकालने गए थे । इस बीच उनका पुत्र बैंक से बाहर आ गया। कुछ देर बाद उनके पिता रुपयों को झोले में डालकर बैंक से बाहर निकले तो और जैसे ही कुछ दूर गए तो देखा कि झोले से रुपए गायब है । पीड़ित के पुत्र कृष्णानंद ने बताया कि रूपये गायब के बैंक गए और वहां मैनेजर से सीसी कैमरा देखने की बात कहीं तो उन्होंने कैमरा दिखाने से इनकार कर दिया। कुछ देर बाद उन्होंने इसकी सूचना 112 पर पुलिस को दी । पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद जब बैंक में लगे सीसी कैमरे की पड़ताल की गई । कृष्णानंद पाण्डेय के अनुसार बैंक के गेट के पास लगे सीसी कैमरे में दिखाई दिया एक जब इनके पिता बाहर निकलने लगे तो एक महिला में उन्हें गेट के पास रोक दिया था। इस बीच एक लड़की में उनके बैग में ब्लेड मारकर रुपए निकल लिए। इसके बाद पुलिस सीसी कैमरे की फुटेज अपने साथ ले गई और जांच में जुट गई । इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है ।

02 अगस्त को एसबीआई बैंक के बाहर छीना गया था रूपयों से भरा बैग

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के नईबस्ती स्थित एसबीआई बैंक से के बाहर 02 अगस्त की  दोपहर रुपया निकालकर घर जा रहे एक व्यक्ति का रुपया भरे बैग को एक उचक्का लेकर भाग लगा। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। वही पीड़ित का रुपये भरा बैग वापस कराया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button